जुल्म ढाने में अंग्रेजों से भी आगे निकल गई भाजपा : अखिलेश

उत्तरप्रदेश लाइव बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
भाजपा सरकार जुल्म ढाने में अंग्रेजों से भी आगे चली गई। अंग्रेजों ने भी कभी आंदोलनकारियों को कार से नहीं कुचला होगा। उससे भी आगे जाकर भाजपा सरकार में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को कार से कुचल दिया। उसकी गिरफ्तारी भी नहीं की जा रही है। खीरी कांड के बाद भाजपा सरकार ने किलेबंदी ही कर दी। किसी को भी पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। भाजपा पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बातें कहीं।
अखिलेश यादव बुधवार को बंडा के नानकदेव गुरुद्वारा में संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की बरसी और खीरी कांड में मृत किसानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि यह पहली सरकार है, जिसके शासन में आईपीएस फरार है, पुलिस वाले मुख्यमंत्री के गोरखपुर जिले में व्यापारी की हत्या कर रहे हैं, खीरी में मंत्री का बेटा किसानों पर कार चढ़ा दे रहा है। ऐसी सरकारों पर कोई कैसे विश्वास करे। ऐसी सरकार को हटाना जरूरी है। अखिलेश ने मंच से सिख समुदाय से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। कहा कि पूरी दुनिया में इस भारत का नाम सिखों ने ही रोशन किया है। भारत की पहचान सिखों ने ही बनाई है। आज किसानों को कभी मवाली कहा जा रहा है, कभी आतंकवादी कहा जा रहा है। इतना अपमान किसानों का पहले कभी किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने खीरी कांड को लेकर कहा कि किसानों को धमकाने के लिए मंत्री पहले असंसदीय भाषा का प्रयोग करता है। बाद में मंत्री का बेटा किसानों को कार चढ़ा देता है।
बंडा के बाद हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर आए अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व राज्य दर्जा राज्यमंत्री कोविद कुमार सिंह को उनके आवासों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद को उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जाकर सपा सदस्यता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *