लखीमपुर जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने सोनभद्र-झारखंड बार्डर पर रोका

उत्तरप्रदेश लाइव झारखंड देश मेरठ राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
झारखंड से लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेस के दो कैबिनेट मंत्री व आधा दर्जन विधायको को सोनभद्र पुलिस ने विंढमगंज में झारखंड बार्डर पर रोक दिया। बुधवार की रात में झारखंड बार्डर पर रोके जाने से कांग्रेस नेताओं व उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेताओ के हंगामे से सोनभद्र व झारखंड के दोनो तरफ लगा दो किलोमीटर से भी लम्बा जाम लग गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है।
झारखंड के कैबिनेट मंत्री पन्नालाल गुप्ता , कृषि मंत्री बादल पत्रलेख , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मांड़र विधायक बंधु तिर्की , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , मानस सिन्हा , संजय लाल पासवान , शाकील अख्तर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को लखीमपुर खीरी जा रहे थे। जैसे ही वे विंढमगंज में सोनभद्र-झारखण्ड बार्डर पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे आक्रोशित कांग्रेस नेताओं व समर्थकों ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी और वही धरने पर बैठ गए। इससे सोनभद्र- झारखंड बार्डर पर दोनों तरफ जाम लग गया। बुधवार की रात से ही कांग्रेस नेता व समर्थक बार्डर पर डटे हुए हैं। उधर बार्डर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। इससे जाम के कारण जहाँ आवागमन प्रभावित हुआ वही यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *