प्रियंका गांधी इस माह पूर्वांचल में करेंगी रैली

इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर राज्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी इसी माह पूर्वांचल में रैली निकालेंगी। बताया जा रहा है कि 31 अक्तूबर को गोरखपुर में उनकी प्रतिज्ञा रैली प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियां जांचने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को गोरखपुर पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अपनी मुहर लगा दी है। लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी।
मंगलवार को रैली स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी, अनिल सोनकर समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी की रैली को लेकर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की तरफ से रैली को सफल बनाने के लिए आसपास के जिलों के कांग्रेसियों ने डेरा डाल दिया है।
प्रदेश महामंत्री और मंडल प्रभारी त्रिभुवन मिश्रा का कहना है कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पहले ही चुनावी एजेंडा साफ कर दिया है। वह किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए पूरी कार्ययोजना लेकर आ रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *