तीजन बाई,गौतम गंभीर सहित 112 को पद्म सम्मान

अभी अभी उत्तरप्रदेश लाइव उत्तराखंड लाइव दिल्ली दिल्ली लाइव देश देहरादून नैनीताल पटना बिहार लाइव मुख्य समाचार राजधानी राज्य लखनऊ

नई दिल्ली। नीलू सिंह
लोक गायिका तीजन बाई, क्रिकेटर गौतम गंभीर और अभिनेता कादर खान, मनोज वाजपेयी समेत विभिन्न क्षेत्रों के 112 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चार लोगों को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण और 94 को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। सम्मान पाने वालों में 21 महिलाएं और 11 लोग विदेशी, पीआईओ और एनआरआई श्रेणी में शामिल हैं।

पहली ट्रांसजेंडर भरतनाट्यम नृत्यांगना नर्तकी नटराज को भी पद्मसम्मान दिया गया है।
जानी मानी लोक कलाकार तीजन बाई छत्तीसगढ़ से आती हैं। वे पहली महिला पंडवानी लोक गायिका हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता रजनी कांत को सेवा के छेत्र में और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बाबा जी महाराज को पशु कल्याण के लिए काम करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। इसके अलावा शादाब मोहम्मद, बृजेश कुमार शुक्ला, बास्केट बॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह, पत्रकारिता के लिए देवेंद्र स्वरूप, कृषि के लिए भारत भूषण त्यागी, रामसरन वर्मा और उत्तरप्रदेश से ही हीरालाल यादव को पद्म सम्मान मिला है।
बिहार से कृषि के छेत्र में अनुकरणीय काम करने वाली राजकुमारी देवी, राजनीतिक छेत्र से भागीरथी देवी, गोदावरी देवी को कला, पेंटिंग के लिए, ज्योति कुमार सिन्हा को सामाजिक कार्य के लिए, पद्म सम्मान मिला है।
पद्म पुरस्कार समिति को इस बार 49 हजार 992 लोगों के नाम भेजे गए थे। 2010 की तुलना में यह संख्या 32 गुना ज्यादा है। तब केवल 1,313 नामांकन प्राप्त हुए थे।

पद्म पुरस्कारों के विजेता
पद्म विभूषण
1) तीजन बाई (गायन लोकला, छत्तीसगढ़)
2) इस्माइल उमर गुलेह (लोक मामले, जिबूती)
3) अनिल कुमार मणिभाई नाइक (व्यापार व उद्योग,महाराष्ट्र)
4) बलवंत मोहेश्वर पुरादरे (कला- रंगमंच, महारष्ट्र)

पद्म भूषण
1) जॉन चेंबर (व्यापार-उद्योग-तकनीक, अमेरिका)
2) सुखदेव सिंह ढिंसा (लोकसेवा, पंजाब)
3) प्रवीन गोर्द्धन (लोकसेवा, दक्षिण अफ्रीका)
4) महाशय धर्मपाल गुलाटी (व्यापार-उद्योग व खाद्य प्रसंस्करण,दिल्ली)
5) दर्शन लाल जैन (समाज सेवा, हरियाणा)
6) अशोक लक्षमणराव कुकड़े (मेडिसिन-वहनीय स्वास्थय सेवा, महाराष्ट्र)
7) करिया मुंड (लोक मामले, झारखंड)
8) बुधातिया मुखर्जी (कला-संगीत सितारवादन, पश्चिम बंगाल)
9) मोहनलाल विश्वनाथन नायर (अभिनय-फिल्म, केरल)
10) एस.नंबी नारायण (विज्ञान-इंजीनियरिंग-अंतरिक्ष,केरल)
11) कुलदीप नैयर,मरणोपरांत (कला-शिक्षा, दिल्ली)
12) बछेंद्री पाल (खेल-पर्वतारोहण, उत्तराखंड)
13) वी.के.शुंगलु (लोकसेवा,दिल्ली)
14) हुकूम देव नारायण यादव (लोक मामले, बिहार)

पद्म श्री से सम्मानित
1) राजेश्वर आचार्य (कला-हिंदुस्तानी गायन, उत्तरप्रदेश)
2) बंगारु अदिगलार (आध्यत्मिक, तमिलनाडु)
3) इलियास अली (मेडिसिन-सर्जनी, असम)
4) मनोज वाजपेयी (अभिनय-फिल्म,महाराष्ट्र)
5) उधभ कुमार भराली (विज्ञान-इंजीनियरिंग-जमीनी नवोन्मेष,असम)
6) ओमेश कुमार भारती (मेडिसिन-रेबीस, हिमाचल प्रदेश)
7) प्रीतम भारतवन (कला-लोकगायन, उत्तराखंड)
8) ज्योति भट्ट (चित्रकला, गुजरात)
9) दिलीप चक्रवर्ती (पुरातत्व,दिल्ली)
10) मेमन चांडी (मेडिसिन-हिमॉटोलॉजी, पश्चिम बंगाल)
11) स्वपन छाधुरी (संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल)
12) कंवल सिंह चौहान (कृषि,हरियाणा)
13) सुनील छेत्री (खेल-फुटबॉल,तेलंगाना)
14) दिनयार कांट्रेक्टर (कला-रंगमंच,महाराष्ट्र)
15) मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली (समाजकार्य-दिव्यांग कल्याण,गुजरात)
16) बाबूलाल दहिया (कृषि,मध्यप्रदेश)
17) थांगा दारलोंग (कला-बांसुरीवादन,त्रिपुरा)
18) प्रभु देवा (कला-नृत्य, कर्नाटक)
19) राजकुमारी देवी (कृषि, बिहार)
20) भागीरथी देवी (लोक मामले, बिहार)
21) बलदेव सिंह ढिल्लन (विज्ञान-इंजीनियरिंग-कृषि, पंजाब)
22) हरिका द्रोणावली (खेल-शतरंज, आंध्र प्रदेश)
23)गोदावरी दत्ता (चित्रकला, बिहार)
24) गौतम गंभीर (खेल-क्रिकेट, दिल्ली)
25) द्रौपदी घिमिरे(सामजकार्य-द्विव्यांग,सिक्किम)
26) रोहिणी गोडबोले (विज्ञान-इंजीनियरिंग-परमाणु,कर्नाटक)
27) संदीप गुलेरिया (मेडिसिन-सर्जरी, दिल्ली)
28) प्रताप सिंह हर्दिया (मेडिसिन-नेत्रविशेषज्ञ,मध्यप्रदेश)
29) बुलु इमाम (समाजसेवा-संस्कृति,झारखंड)
30)फ्रेड्रिक इरिना (समाजसेवा-पशु कल्याण, जर्मनी)
31) जोरावारसिंह जाधव( कला-लोकनृत्य, गुजरात)
32) एस.जयशंकर (लोकसेवा, दिल्ली)
33)नरसिंह देव जामवाल (साहित्य-शिक्षा, जम्मू कश्मीर)
34) फयाज अहमद जान (कला-कागज की कलाकृति, जम्मू-कश्मीर)
35) केजी ज्ञान (कला-भक्तिसंगीत, केरल)
36) सुभाष काक (विज्ञान-इंजीनियरिंग-तकनीक, अमेरिका)
37) शारथ कमल (खेल-टेनिस, तमिलनाडु)
38) रजनीकांत (समाजसेवा, उत्तरप्रदेश)
39) सुदाम काते (मेडिसिन-सिकिलसेल, महाराष्ट्र)
40) वामन केंदरे (कला-अभिनय- रंगमंच, महाराष्ट्र)
41) कादर खान, मरणोपरांत (कला-अभिनय-फिल्म, कनाडा)
42) अब्दुल गफूर खत्री (चित्रकला,गुजरात)
43) रविंद्र कोल्हे (मेडिसिन- सस्ता स्वास्थ्य सेवा, महाराष्ट्र)*
44) स्मिता कोल्हे (मेडिसिन- सस्ता स्वास्थ्य सेवा, महाराष्ट्र)*
45) बॉम्बायला देवी लैशराम (खेल-तीरंदाजी,मणिपुर)
46) कैलाश मदबायिया (साहित्य-शिक्षा, मध्यप्रदेश)
47) रामजी बाबाजी महाराज (समाजसेवा-पशु कल्याण,उत्तरप्रदेश)
48) वल्लभभाई वसरामभाई मरवनिया (कृषि, गुजरात)
49) गीता मेहता (साहित्य-कला,अमेरिका)
50) सदाब मोहम्मद (मेडिसिन-दंतचिकित्सा, उत्तरप्रदेश)
51) के.के.मुहम्मद (पुरातत्व, केरल)
52) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सस्ते स्वास्थ सेवा,झारखंड)
53) दैत्री नाइक (समाजसेवा,ओडिशा)
54) शंकर महादेवन नारायण (कला-गायन-फिल्म, महाराष्ट्र)
55) शांतनु नारायण (व्यापा-उद्योग-तकनीक, अमेरिका)
56) नर्तकी नटराज (कला-भरतनाट्यम, तमिलनाडु)
57) शेरिंग नोरबू (मेडिसिन-सर्जरी,जम्मू-कश्मीर)
58) अनुप रंजन पांडे (कला-संगीत, छत्तीसगढ़)
59) जगदीश प्रसाद पारिख (कृषि,राजस्थान)
60) गणपतिभाई पटेल (साहित्य-शिक्षा, अमेरिका)
61) बिमल पटेल (कृषि, गुजरात)
62) हुकूमचंद पाटीदार (कृषि,राजस्थान)
63) हरविंदर सिंह फुल्का (लोकमामले, पंजाब)
64) माधुरी चिन्ना पिल्लाई (सामजसेवा-माइक्रोफाइनेंस, तमिलनाडु)
65) ताओ पोरछोन लिंच (योग, अमेरिका)
66) कमला पुझारी (कृषि,ओडिशा)
67) बजरंग पुनिया (खेल-कुश्ती, हरियाणा)
68) जगत राम (मेडिसिन-नेत्रविशेषज्ञ, चंडीगढ़)
69) आर.वी.रमाणी (मेडिसिन-नेत्रविशेषज्ञ, तमिलनाडु)
70) देवरापल्ली प्रकाश राव (समाजसेवा-सस्ती शिक्षा,ओडिशा)
71) अनूप शाह (कला-फोटोग्राफर,उत्तराखंड)
72) मिलेना सेलविनी (कला-कथकली नृत्यांगना,फ्रांस)
73) नागिनदास संघवी (साहित्य, शिक्षा व पत्रकारिता, महाराष्ट्र)
74) सिरिवेन्नेला सीताराम शास्त्री (कला व गीतकार, तेलंगाना)
75) शब्बीर शैयद (सामाजिक कार्यकर्ता व पशु कल्याण, महाराष्ट्र)

  1. महेश शर्मा (आदिवासी कल्याण, मध्य प्रदेश)
  2. मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री (साहित्य व शिक्षा, दिल्ली)
  3. ब्रजेश कुमार शुक्ला (साहित्य व शिक्षा, यूपी)
    79.नरेंद्र सिंह (पशुपालन, हरियाणा)
  4. प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल, यूपी)
  5. सुल्तान सिंह (पशुपालन, हरियाणा)
  6. ज्योति कुमार सिन्हा (सामाजिक कार्य, किफायती शिक्षा, बिहार)
  7. आनंद शिवमणि (कला, संगीत, तमिलनाडु)
  8. शारदा श्रीनिवासन (पुरातत्व, कर्नाटक)
  9. देवेंद्र स्वरूप (साहित्य व शिक्षा-पत्रकारिता, यूपी)
  10. अजय ठाकुर (खेल, कबड्डी, हिमाचल प्रदेश)
  11. राजीव तारानाथ (कला, संगीत-सरोद, कर्नाटक)
  12. एस.तिम्माक्का (सामाजिक कार्य, पर्यावरण, कर्नाटक)
  13. जमुना टुडु (सामाजिक कार्य, पर्यावरण, झारखंड)
  14. भारत भूषण त्यागी (कृषि, यूपी)
  15. रामास्वामी वेंकटस्वामी (चिकित्सा, दवा, तमिलनाडु)
  16. राम सरन वर्मा (कृषि, यूपी)
  17. स्वामी विशुधानंदा (आध्यात्म, केरल)
  18. हीरा लाल यादव (कला, लोक कलाकार, यूपी)
  19. वेंकटस्वरा राव याडलापल्ली (कृषि, आंध्र प्रदेश)

नोट : * संयुक्त रूप से पद्म पुरस्कार मिले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *