सोनभद्र में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, मृतक किसानों व पत्रकार को दी श्रद्धांजलि

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखीमपुर घटना में मृतके किसान व पत्रकार की आत्मा को शांति के लिए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। उन्होंने दो मिनट का मौन रखने के बाद मृतक किसानों व पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान वक्ताओं ने किसान विरोधी काला बिल वापस लेते हुए मृतकों को परिजनों को मुवावजा व आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर फाँसी देने के साथ साथ हमारी नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर अभद्रता करने पर योगी सरकार की निंदा की और उनके ससम्मान रिहाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय व अभिषेक चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर गई है। वह किसान आंदोलन से पूर्णतया डर चुकी है और उसी के कारण वो किसानों को जान से मारने पर भी तूल गए है। भाजपा नेताओं द्वारा अन्नदाताओं को तालिबानी खालिस्तानी पाकिस्तानी बोला जा रहा है जिसे देश कभी बर्दास्त नहीं करेगा। जब काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर मृतक किसान परिवार से मिलने जाती हैं तो उनके साथ अभद्रता होता है और उन्हें योगी सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता जो कि यह दर्शाता यह सरकार पूर्ण रूप से लोकतंत्र तानाशाही रवैया अपना ली है जिससे जनता अब निजात चाहती है। संयोजक जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के पाप का घड़ा अब पूर्णतया भर चुका है वो अपने गलत नीतियों का लोकतंत्रिक विरोध करने वालों की हत्या तक करा रही जो आज के पहले भारत के लोकतंत्र में कभी नही हुआ इन फासीवादी ताकतों के हाथ का गुलाम आम जनता, किसान नवजवान को नही बनने दिया जाएगा। इनके खिलाफ युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद करती रहेगा। लखीमपुर की घटना दिल को झकझोर देने वाली है। हत्यारे भाजपा नेता को फाँसी की सजा की मांग भारतीय युवा कांग्रेस करती है किसानों को मुवावजा के साथ साथ हमारी नेता प्रियंका गांधी की अगर जल्द से जल्द रिहाई नही होती है तो हम और तेज़ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, अभिषेक चौबे, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, राजू देव पांडेय, निगम मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, प्रमोद दीपू पांडेय, गुंजन श्रीवास्तव, आशीष पांडेय, सन्नी शुक्ला, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, देवेंद्र गुप्ता, संजय बीयार,अनिल बियार, परवेज रजा अबीर अग्रवाल, अजय प्रजापति, प्रांजल श्रीवास्तव, उमेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *