संस्कारवान शिक्षा ही बनाएगी हमें दुनिया में बेहतर : त्रिवेंद्र

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत

शिक्षा नगर लामाचौड में स्वस्त्ययन पब्लिक स्कूल का वैदिक मंत्रों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारम्भ किया। इस मौके पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, सांसद भगत सिह कोश्यारी, विधायक बंशीधर भगत, संजीव आर्य, नवीन दुम्का, महेश नेगी, दीवान सिह बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप विष्ट, चैयरमैन विष्णुशरण अग्रवाल,ब्लाक प्रमुख आनन्द सिह दरम्वाल, मेयर डा. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, अध्यक्ष मण्डी गजराज बिष्ट भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमआईइटी ग्रुप आॅफ कामर्स स्वस्त्ययन पब्लिक स्कूल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के बेहतर आयाम मिलेंगे। उन्होने कहा कि आज के दौर में बच्चों को संस्कारो के साथ ही आधुनिकतम तकनीकी शिक्षा भी जरूरी है। यह विद्यालय इस दिशा में पूरे मनोयोग तत्परता एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी का आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त नयां तहसील भवन बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 20 करोड़ की धनराशि भी दी जाएगी। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण मे शिक्षित लोग विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर राष्ट्र का मान बढ़ाते हैं। आज देश की पहचान विश्व गुरु के रूप में हुई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, मनोज शाह, ध्रुव रौतेला, चतुर सिंह बोरा, प्रकाश रावत, विजय मनराल, आलम नदगली, अनिल डब्बू, प्रदीप जनौटी, विरेन्द्र बिष्ट, यशपाल बिष्ट, भुवन जोशी, संजय दुम्का, सुरेश नदगली, गोविन्द ताकुली, मजहर नईम नवाब, योगेश रजवार, पुष्कर कोश्यारी, मुकेश बोरा, प्रकाश गर्जोला के अलावा आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला, डीआईजी अजय जोशी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, के अलावा ग्रुप के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, प्रबंधन निदेशक डा. बीएस बिष्ट, प्रधानाचार्य मिलि चौधरी मटियानी, अजय चौधरी, शिक्षा सलाहकार रजनी कान्त बिष्ट, तरूण सक्सेना, विश्वास गौतम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *