‘बाप’ के कार्यालय पर शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

भारतीय अंत्योदय पार्टी (बाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर तलवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि संविधान में राजनीतिक पार्टियों की ओर से की जा रही छेड़छाड़ गलत है, इससे देश का विकास तो रुकेगा ही साथ ही जातिवाद आरक्षण को देश के लिए घातक बताया। अध्यक्ष ने कहा कि देश में आर्थिक रूप से आरक्षण लागू होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा सरकार पर पूंजीपतियों और बाहुबलियों के साथ सरकार चलाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की ओर से आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड के बदले सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर और दवाइयां मुफ्त करना चाहिए। दावा किया कि गोल्डन कार्ड के मुकाबले अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिलने से लोगों को लाभ होगा। साथ ही उन्होंने वोटों के लिए सवर्णों को 10% आरक्षण लॉलीपॉप थमा देने की बात कही। कहा कि इससे जरूरतमंदों को नौकरी तो नहीं मिलेगी लेकिन जो संपन्न है उन्हीं के बच्चों को नौकरी मिलेगी।

देहरादून बाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर तलवार ने रामविलास को कार्यकारिणी सदस्य के पद से मुक्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति के पद पर नियुक्त किया है। चक्रधर डिमरी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद के बदले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि परितोष गुलाटी को प्रदेश महासचिव उत्तराखंड नियुक्त किया है। इनके अलावा दानिश मालिक को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाकर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी है। नारायण सिंह को वार्ड 74 का अध्यक्ष युवा मोर्चा बनाया, आशीष रावत को वार्ड 92 का अध्यक्ष युवा मोर्चा, रोहित नेगी को वार्ड 90 अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव घिल्डियाल को वार्ड 76 काअध्यक्ष युवा मोर्चा, राहुल गुप्ता को वार्ड 44 का अध्यक्ष युवा मोर्चा बनाया गया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, अरविंद सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय संयोजक रामचंद्र उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रवक्ता रहमान हामिद अंसारी आदि ने गणतंत्र दिवस की महत्ता बताते हुए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *