वंदे मातरम से गूंजा उत्तराखंड

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून । अनीता रावत

उत्तराखंड में 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यवासी देशभक्ति के रंग में नजर आया। देहरादून, नैनिताल, उधम सिंह नगर आदि जिलों में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। चारों ओर ‘भारत माता’ की जय के नारे गूंज उठे। गणतंत्र दिवस पर सबसे खास प्रोग्राम देहरादून में हुआ। परेड ग्राउंड में वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हजारों की तादात में लोगों ने वंदेमातरम का गायन किया।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी। इस दौरान विभागों की कई आकर्षक झाकियां भी प्रस्तुत की गई।
गणतंत्र दिवस पर आज देश का सबसे खास प्रोग्राम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की परेड के बाद वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हजारों की तादात में लोगों ने वंदेमातरम का गायन किया। वंदेमातरम गायन कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहा। इसके साथ ही विक्रमों और सिटी बसों के रूट में बदलाव किया गया। इसके साथ ही आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तय किए गए।
इससे पहले राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में तिरंगा फहराया। उन्होंने उत्तराखंड के विकास की कामना की और जनता से संविधान का सम्मान करने की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सीएम आवास में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।