उत्तराखंड के राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने बुधवार को विधिवत तौर पर उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित समारोह में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें संविधान की शपथ दिलाई।
राजभवन परिसर में आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जोशीले फौजी की आवाज में हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मुश्किल से पांच मिनट ही चला। शपथ ग्रहण के बाद नव नियुक्त राज्यपाल ने 4 मराठा बटालियन रेजीमेंट द्वारा दिए गए सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। इससे पूर्व मुख्य सचिव भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी राज्यपाल का नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। नव नियुक्त राज्यपाल क्रीम कलर का कोट और केसरिया पगड़ी पहने हुए थे। कोट पर सेना में प्राप्त मैडल अलग चमक बिखेर रही रहे थे। समारोह में उनकी पत्नी गुरमीत कौर के साथ ही बेटा -बहु, बेटी – दामाद भी शामिल हुए। इसके अलावा उनके गांव अमृतसर पंजाब के जलाला उस्मा से कई परिचत और रिश्तेदार भी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ सेना में सेवा दे चुके रिटायर्ड अफसर भी इस खास अवसर पर राजभवन पहुंचे। 40 साल सेना में बिताने वाले नए राज्यपाल गुरमीत सिंह भारत- चीन संबंधों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वो सैन्य ऑपरेशन निदेशालय में चीन अनुभाग का नेतृत्व भी संभाल चुके हैं। साथ ही भारत चीन के बीच सीमा संबंधित विवाद सुलझाने के लिए आयोजित कई बैठकों में भी शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही वो सियाचीन विवाद सुलझाने के लिए वो पाकिस्तान के दौरे भी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *