फिट इंडिया मोबाइल एप लांच

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय
राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को फिट इंडिया ऐप का तोहफा दिया है। फिट इंडिया कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस ऐप को लांच किया। इसके साथ उन्होंने खुद स्किपिंग कर अपनी फिटनेस भी दिखाई।
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक कार्यक्रम में इस ऐप को लांच करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह ऐप मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि है। इस कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भी ऑनलाइन तरीके से जुड़कर हिस्सा लिया।
खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के फिट रहने के लिए फिट इंडिया ऐप बहुत जरूरी है और उनसे ऐप का पालन करने की उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा कि यह ऐप नए व युवा भारत को फिट रखने का एक कोशिश है, क्योंकि एक फिट युवा ही एक महान भारत बना सकता है। उन्होंने ऐप के इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह खुद इस ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐप उनकी फिटनेस को और बेहतर बनाने में मेरी मदद करेगा। अपनी फिटनेस का नमूना पेश करते हुए खेल मंत्री हाथों में रस्सी लेते हुए काफी देर तक कूदते रहे। केंद्रीय मंत्री को रस्सी कूदते देख लोगों ने उनकी हौसलाफजाई करते हुए खूब तालियां बजाई। इस मौके पर मनप्रीत सिंह ने इस ऐप का समर्थन करते हुए कहा कि हम फिटनेस को पर्याप्त महत्व नहीं देते हैं। हमें फिटनेस के लिए एक दिन में अपने समय का सिर्फ आधा घंटा समर्पित करने की आवश्यकता है। यह ऐप बेहद उपयोगी और मुफ्त है और इससे कोई भी कहीं भी अपनी फिटनेस का परीक्षण और निगरानी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *