अकेले तेंदुए से भिड़ा किशोर, तेंदुआ दुम दबाके भागा

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत


बकरी पर हमला कर रहे तेंदुए से एक किशोर अकेले भिड़ गया। किशोर ने दरांती से हमलाकर तेंदुए को भागने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसा ही मामला बागेश्वर में गढ़खेत रेंज के कालारौ बैगांव में बकरी को गए पंकज सिंह मेहरा उम्र 17 वर्ष पुत्र मदन सिंह निवासी कालौरा बैगांव के साथ हुआ।
रविवार को पंकज सिंह बकरियों को चराने जंगल में गया था। वहां बकरियों के शिकार को बैठे तेंदुए ने पंकज पर हमला कर दिया। पंकज के हाथ में दरांती थी और उसने भी साहस दिखाते हुए दरांती से तेंदुए पर पलटवार किया। दोनों में संघर्ष होने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए का पंजा पंकज के सिर पर लगा था, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीण पंकज को लेकर सीएचसी बैजनाथ पहुंचे।
इधर, सूचना पर वन रक्षक आनंद सिंह परिहार भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रभारी एसएस गुंज्याल और फार्मासिस्ट आनंद वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद पंकज को छुट्टी दे दी। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटोला, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, नैकाना की प्रधान प्रेमा परिहार ने वन अधिकारियों से घायल के उपचार के लिए शीघ्र आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *