नेतृत्व के प्रति निष्ठा से मिलती है सफलता : योगी

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मानसरोवर रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि जहां नेतृत्व के प्रति निष्ठा होती है वहां सफलता भी सुनिश्चित होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा से भी यही संदेश मिलता है। आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरेक क्षेत्र में विकास की बुलंदियों को छू रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि जब तक घर-घर मे प्रभु श्रीराम की कथा का गान होगा, कोई भी भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं परम्पराएं प्रतिष्ठित हो रही हैं। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौर में भी यह सिलसिला नहीं। इस महामारी में हम सबने अपने प्रियजनों को खोया है, हम सब की उनके प्रति संवेदना है। इस दौर में भी आयुष पद्धति को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा एवं स्वीकारोक्ति मिली। भारत एक ओर वैश्विक मंच पर अपने सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना कर रहा तो दूसरी ओर जिनके कारण भारत की स्वाधीनता खतरे में पड़ी थी, एक-एक कर उन सभी खतरों को दूर करने का कार्य भी कर रहा है। प्रयागराज का महाकुंभ, नमामि गंगे परियोजना, अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने गोरखपुर समेत सूबे की रामलीला मैदान में कराए गए विकास कार्यो का भी जिक्र किया। विजयादशमी के पावन पर्व पर गोरखपुर में सत्य, संयम, धर्म एवं शक्ति की प्रतीक विजय शोभायात्रा का पुष्पदंत जैन ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *