वाराणसी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। आशीष राय
जैविक खेती न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह बातें वाराणसी पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कही। प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी पहुंचने पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
किसानों से जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, बड़ा लालपुर से पार्षद प्रत्याशी डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। जैविक खेती से ही समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह बिना यूरिया खाद की खेती करें। जैविक खेती के उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है। यह सेहत के लिए भी लाभदायक है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह और डॉक्टर भूपेंद्र प्रताप सिंह ने भी किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, सोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। समारोह के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह वाराणसी से मिर्जापुर पहुंचे और विंध्यधाम में दर्शन पूजन किए। उसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *