हिमाचल में फिर बर्फबारी, पारा गिरा

देश मुख्य समाचार राज्य

नई दिल्ली।

हिमाचल में मंगलवार को कई स्थानों में बर्फबारी के बाद मनाली और कुफ्री में तापमान शून्य से नीचे चला गया। यही नही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई।

कुल्लू में मनाली और शिमला के कुफ्री तथा चंबा के डलहौजी में क्रमश: नौ, तीन और दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग केंद्र, शिमला ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लाहौल और स्पीति क्षेत्र के केलोंग और किन्नौर के कल्पा में क्रमश: 15 सेंटीमीटर और 24 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। इसने बताया कि मनाली और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। केलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। कुफ्री का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, डलहौजी और शिमला का न्यूनतम तापमान 2.1 और 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *