महाराष्ट्र कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे के बेटे भाजपा में शामिल

अभी अभी देश राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह

सुजय विखे पाटिल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।सुजय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे हैं। राधाकृष्ण विखे महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में दक्षिणी मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सुजय भाजपा में शामिल हुए।यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब राधाकृष्ण विखे पाटिल के अहमदनगर लोकसभा सीट अपने बेटे के लिए छोड़ने के आग्रह को शरद पवार नीत एनसीपी की ओर से अस्वीकार कर दिया गया। सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। दिलीप गांधी अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *