खुर्शीद के बंगले में आगजनी मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत
बीते सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ के प्यूड़ा स्थित बंगले में आगजनी व फायरिंग करने के मामले में पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने बीते गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक से पिस्टल बरामद की थी। चारों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया था। शुक्रवार को भी पुलिस की तीनों टीमें जांच में जुटी रहीं। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष मो. आसिफ खान ने बताया कि आरोपियों को वीडियो दिखाकर अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। शिनाख्त होते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। नामित आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। उसकी खोजबीन की जा रही है। साथ ही अज्ञात लोगों की भी शिनाख्त की जा रही है।
बीते सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के प्यूड़ा स्थित बंगले के बाहर उनका पुतला दहन किया था। ये लोग सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब में हिन्दुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोश जता रहे थे। विरोध प्रदर्शन के कुछ देर बाद कॉटेज में आगजनी की घटना हुई। केयर टेकर के परिवार के साथ अभद्रता के साथ ही घर पर करीब सात राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद राकेश कपिल सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *