कृषि कानून वापस लेकर पीएम ने दिखाया बड़ा दिल : सीएम धामी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले की लधियाघाटी के खरही स्थित साक्षी फाउंडेशन के योग साधना केंद्र पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु प्रेम सुगंध महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में धामी ने कृषि कानून वापस लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बनी ऐतिहासिक सहमति के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच पिछले 21 साल से परिसंपत्तियों का बंटवारा लंबित चल रहा था। अब दोनों राज्यों के बीच वार्ता पूरी हो चुकी है। धामी ने कहा कि सिंचाई, आवास विकास, वन विभाग और परिवहन निगम की परिसंपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही जल्द होगी। इसमें 5700 हेक्टेयर भूमि और 1700 मकानों के विवाद का निस्तारण होना है। इसके लिए एक ज्वाइंट कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी 15 दिन के भीतर सर्वे रिपोर्ट पेश करेगी। कृषि कानून वापस लेने के संबंध में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। कहा प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस लेकर बड़ा दिल दिखाया है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हितों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण थे। कई संगठन इन्हें समझ नहीं पा रहे थे। इसी के चलते वह लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसी को देखते हुए इन कानूनों को वापस लिया गया है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *