प्रियंका गांधी पर उमा भारती के बिगड़े बोल

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव में पूरा देश सियासी रंग में रंगा हुआ है तो वही नेताओं की बिगड़े बोल भी लगातार सामने आ रहे हैं। अभी 1 दिन पहले ही चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, मेनका गांधी और आजम खान पर भाषणों में अचार संगीता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की थी। बावजूद उमा भारती ने प्रियंका गांधी पर एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। उमा भारती ने कहा कि प्रियंका गांधी का पति चोर है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर हंगामा तय है। पत्रकारों के इस सवाल पर कि इस चुनाव पर प्रियंका का कैसा असर पड़ेगा, इसके जवाब में उमा भारती ने कहा कि जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको लोग किस नजर से देखते हैं। हिंदुस्तान उसी नजर से देखेगा प्रियंका को।  यही नहीं उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर कहा कि आजम ने महिलाओं के लिए घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया है जिससे देश के महिलाओं की अस्मिता को चोट पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग योगी और आजम खान पर एक ही तरह की कार्रवाई की है वो उन्हें सही नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *