पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

झारखंड देश पटना बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार और रांची के बॉर्डर पर पुलिस ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया गया। मंगलवार को मारे गए नक्सलियों में से एक दो लाख का इनामी प्रभु सहाय बोदरा है। वह संगठन में जोनल कमांडर था। वहीं पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि तिरला की पहाड़ी पर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के 10-12 नक्सली किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं। एएसपी अनुराग के नेतृत्व गठित टीम रात के करीब दो बजे लोंगकटा और तिरला पहुंची। पुलिस ने भोर होते ही पहाड़ी को घेरना शुरू किया। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। एएसपी ने नक्सलियों को सरेंडर करने को कहा। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया, तो पांच नक्सलियों के शव पड़े मिले। इनमें प्रभु सहाय बोदरा, पलटन और बच्चा के शव शामिल है। दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो नक्सली घायल अवस्था में मिले। एसपी आलोक ने बताया कि मुठभेड़ के बाद चले सर्च अभियान में घायल अवस्था में दो नाबालिग नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अड़की के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है। एक की स्थिति गंभीर है। मुठभेड़ जिस दस्ते के साथ हुई उसमें एरिया कमांडर दीत नाग समेत एक महिला भी थी। दोनों भागने में सफल रहे। हथियार बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो एके- 47, .315 बोर की दो रायफलें, एक नाइन एमएम पिस्टल, तीन देसी कट्टे, 264 गोलियां, 60 खोखे, एक वॉकी-टॉकी आदि और दूसरा सामान बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *