मोदी विकसित भारत के लिए बेहद जरूरी : योगी

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुरादाबाद मेरठ राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी में दूसरे चरण की सीटों के लिए गुरुवार को एक के बाद एक लगातार तीन जनसभाओं को संबोधित किया। मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कि इन दलों ने यूपी को दंगा कर्फ्यू वाला प्रदेश बना दिया था। यह चुनाव नेशन फर्स्ट और फैमिली फर्स्ट के बीच है। आने वाली पीढ़ियों के लिए विकसित भारत चाहिए जिसके लिए मोदी जरूरी हैं। कहा कि अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ, कांग्रेस सपा बसपा के लोग यह कर पाते क्या। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी, धूप, लूं की परवाह न करें। पहले 3 घंटे में 50 फीस दी मतदान कर दें। मुख्यमंत्री अपनी पहली जनसभा में दोपहर बाद बुलंदशहर में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव झाझर पहुंचे। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में संबोधन के दौरान उन्होंने युवा, किसान, महिला, व्यापारी सभी को साधने का प्रयास किया। कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के राज में असुरक्षा, आतंकवाद और भय का माहौल था। विकसित भारत में सबसे सुदृढ़ अर्थव्यवस्था वाला जिला गौतमबुद्धनगर होगा। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा मेरठ-लोकसभा में किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली पीआरडी मैदान में हुई। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिन लोगों को फैमिली फर्स्ट चाहिए वे कांग्रेस, बसपा, सपा की बात कर रहे होंगे, लेकिन जिन्हें नेशन फर्स्ट चाहिए वे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि राममंदिर के शिलान्यास, प्राण प्रतिष्ठा और सूर्याभिषेक जो आपने देखा है क्या वह कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग कर पाते। अयोध्या में 500 साल बाद सूर्यवंशी भगवान राम को सूर्य भगवान ने किरणों ने तिलक किया। कहा-जिन लोगों ने रामलला का सूर्याभिषेक देखा उनके मुंह से एक ही बात निकल रही है-’जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’। हापुड़ के पिलखुआ में गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक गाजियाबाद अतुल गर्ग के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो उत्तर प्रदेश जरुरी है। योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ को फ्री राशन दे रहा है। 2014 से पहले यहां भी भूख से मौत की खबरें आती थी। उन्होंने संबोधन में साठा चौरासी की बात कहते हुए कहा कि गाजियाबाद से अतुल गर्ग को दूसरे चरण में जीता कर भेजो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *