लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा: अखिलेश

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी के किसानों की शहादत के एक महीने पूरे होने पर किसान स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आइये जलाएं एक ‘किसान स्मृति दीप’ लखीमपुर के किसानों की शहादत के एक महीने पूरे होने की नम याद में… और अन्नदाता के मान और सम्मान में! लखीमपुर किसान स्मृति दिवस। अखिलेश यादव ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दिया जलाया।
सपा मुखिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। सपा मुखिया की अपील पर बुधवार की शाम को पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जिले में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘स्मृति दिवस’ मनाया। सपाइयों ने अपने-अपने घरों पर दीपक जलाए और शहीद किसानों को याद किया। अखिलेश ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दिया जलाकर’ श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है। समाजवादी पार्टी लखनऊ मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने एक दिया जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में एक दिया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जिलों में हजारों कार्यकर्ताओं ने एक दिया जलाकर किसानों के प्रति श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *