दलित बस्तियों के विकास को सरकार प्रतिबद्ध : हंसराज

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। आशीष राय
रोहनिया में भाजपा की ओर से सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने 1500 लोगों में कंबल का वितरण किया।
रोहनिया रामेश्वरमंडल के रामजानकी मन्दिर में भाजपा की ओर से सामाजिक समरसता भोज का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही दलित बस्ती में जा कर उनके साथ भोजन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने इस दौरान 1500 लोगों में कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दलित बस्तियों के विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

सरकार ने पूरे नव वर्ष के दौरान दलितों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। दलित समाज के उत्थान पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। जिससे विपक्ष घबरा गया है। देश में जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहें हैं। विपक्षी मंसूबा को भाजपा किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देगी। मौके पर मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, डॉ जयप्रकाश दुबे, किसानमोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह वीरू, कुमार सिद्धार्थ, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह पटेल, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, विजय राज यादव , विनीता सिंह, विपिन पाण्डेय, राजेश जैन, जयप्रकाश गुप्ता, अरविंद मौर्या गांघी, सुधीर वर्मा राजू, मिलन मौर्या, यतीश तिवारी, विक्रम पटेल,शशि प्रकाश सिंह, गोविंद दास गुप्ता, प्रमोद पटेल आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *