केवि के छात्रों ने खेलकूद में दिखाया दम, 29 को मिला मेडल

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुरादाबाद मेरठ राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता के 29 विजेताओं को मेडल से प्राचार्य ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।
केवि के खेल शिक्षक मनिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सीबीपी वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल मन को भी स्वस्थ रखता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है।

उप प्राचार्य अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने जीवन में सफल होने के लिए खेल एक बेहतर माध्यम है। कोच भरत शुक्ल ने बताया कि नींबू-चम्मच रेस, 30 मी बुक बैलेंस रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस और 200 मीटर रिले रेस में 29 विजेताओं गोल्ड,सिल्वर और ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नाथ तिवारी ने किया। खेलकूद प्रभारी अभिषेक कुमार राय एवं पूजा पाण्डेय के अलावा प्रधानाध्यापक एम हसन, पूजा विश्वकर्मा, निवेदिता, विजय सिंह, राजबली सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *