नागपुर में फैक्ट्री में ब्लास्ट, दस की मौत

अभी अभी क्राइम न्यूज झारखंड देश राज्य राष्ट्रीय

नागपुर। नागपुर में एक सोलर फैक्ट्री में विस्फोट होने से दस लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर स्थित बाजारगांव में सौर उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार सुबह नौ बजे के करीब विस्फोट हुआ। विस्फोट के समय कंपनी में एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी कार्य कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर हाल में तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। विस्फोट के कारणों को पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *