मीटू में अब फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी फंसे

देश मुख्य समाचार राज्य

मुंबई। फिल्म संजू में कार्यरत एक महिला सहकर्मी ने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि ‘संजू’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हिरानी ने उसका यौन शोषण किया। वहीं फिल्म निर्माता हिरानी ने महिला के इन आरोपों से इनकार किया है।
मिली जानकारी के अनसार पीड़ित महिला ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया कि वह फिल्म में सहायिका है। महिला ने आरोप लगाया है कि मार्च से सितंबर 2018 के बीच हिरानी ने उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया। राजकुमार ने 9 अप्रैल 2018 को भद्दी टिप्पणी भी की। इसके बाद उन्होंने अपने घर व दफ्तर में जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। उस वक्त उनके पास चुप रहने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि वह अपनी नौकरी नहीं खोना चाहती थीं। महिला ने यह भी बताया कि तीन नवंबर को ‘संजू’ के कॉ-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को एक मेल लिखकर इस आरोप के बारे में बताया था। वहीं फिल्म निर्माता हिरानी ने कहा कि वह दो महीने पहले संज्ञान में लाए गए इस दावे से स्तब्ध हैं। उन्होंने इस मामले को समिति या एक कानूनी इकाई के पास भेजने की सलाह दी थी लेकिन शिकायकर्ता इसके बदले मीडिया के पास गई। यह मेरी छवि खराब करने के इरादे से गलत और नुकसान पहुंचाने वाली कहानी का प्रचार किया जा रहा है। वहीं हिरानी की इमेज बेहद साफ सुथरी मानी जाती है। आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि संजय दत्त की बायोपिक में उनकी क्लीन इमेज दिखाने वाले हिरानी की इमेज बायोपिक बनाकर कौन क्लीन करेगा। टि्वटर पर एकयूजर ने लिखा है, सबसे क्लीन इमेज वाले हिरानी अब खुद बदनाम हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शक्ति कपूर, राजकुमार हिरानी की बायोपिक में अच्छी भूमिका कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *