पौड़ी से रामनगर तक दौड़ेंगीं जीएमओयू की बसें

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार

पौड़ी। अनीता रावत

गढ़वाल मोटर यूजर्स ने पौड़ी से रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के साथ ही गढ़वाल में कई रूटों पर बसों को दौड़ाएगा। इसका शुभारंभ सबसे पहले रामनगर से पौड़ी के लिए सीधी बस सेवा से हुआ है।
इस बस सेवा का लाभ चौबटटाखाल और रामनगर विधानसभा के सैकड़ों गांवों के यात्रियों को मिलेगा। बताया गया कि यह बस सुबह प्रतिदिन सुबह पांच बजे बैजरों से चलकर करीब 10ः30 दस बजे पौड़ी पहुंचेगीा। इसी दिन यह बस दोपहर को 01ः30 बजे पौड़ी से चलकर वापस रामनगर पहुंचेगी। बताया गया कि इस बस सीधी बस सेवा के संचालन से दूर दराज के लोगों को पौड़ी मुख्यालय पहुंचने में सुविधा होगी। यही नही तहसील मुख्यालय जाने वालों को भी इस बस सेवा से आवाजाही में आसानी होगी। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के बीच इस बस सेवा का लाभ व्यापारियों को भी मिलेगा। जानकारी के अनुसार गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड 11 जनवरी से विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करेगाा। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद जीएमओयू के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया गया कि कोटद्वार-कांडी, कोटद्वार-डाडामंडी-द्वारीखाल और कोटद्वार-लैंसडौन मार्गों पर जीएमओयू की बसें दौड़ेंगी। अधिकारियो की मानें तो11 जनवरी सुबह आठ बजे से कोटद्वार से डाडामंडी-द्वाराीखाल बस सेवा उरुु हो जाएगी।वहीं दोपहर दो बजे से कोटद्वार से डाडामंडी-द्वारीखाल-सिलोगी के लिए बस, सुबह सात बजे से सिलोगी-द्वारीखाल-डाडामंडी से कोटद्वार, दोपहर एक बजे कोटद्वार से पौखाल बस सेवा, सुबह सात बजे से पौखाल से कोटद्वार बस सेवा, सुबह 8ः30 बजे से ऋषिकेश से कांडी-पौखाल बस सेवा, दोपहर एक बजे से पौखाल से कांडी-ऋषिकेश बस सेवा, सुबह सात बजे हरिद्वार से ऋषिकेश और ऋषिकेश से कोटद्वार बस सेवा, सुबह 8ः30 बजे कोटद्वार से लैंसडौन बस सेवा, शाम 4ः30 बजे लैंसडौन से कोटद्वार बस सेवा, शाम 4ः30 बजे कोटद्वार से लैंसडौन बस सेवा, सुबह 7ः30 बजे लैंसडौन से कोटद्वार बस सेवा शुरू होगी। जीएमओयू की ओर से बसों के संचालन को मंजूरी देते हुए वाहनों के टैक्स में 25 रूप्ये प्रति सीट की कमी किए जाने पर परिवहन सचिव का पदाधिकारियों ने आभार जताया है।

दिल्ली से कालागढ़ नई बस सेवा शुरू
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने कालागढ़ से दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू की है। जानकारी के अनुसार यह बस प्रतिदिन सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर नोएडा बस अड्डे से चलेगी, जो कि करीब 12 बजे कालागढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यही बस दोपहर एक बजे से चलकर शाम करीब साढ़े आठ बजे नोएडा बस अडडे पर पहुंचेगी। चालक परिचालक ने बताया कि इस बस सेवा से इसका सीधा लाभ मिलेगा।