जौनपुर के एसपी साहनी को गैलेंट्री मेडल

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय वाराणसी

जौनपुर। आशीष राय
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को स्वतंत्रता दिवस पर गैलेंट्री अवार्ड से गृहमंत्रालय सम्मानित करेगा। साहनी को यह पुरस्कार मेरठ में पोस्टिंग के दौरान दो लाख के इनामी को एनकाउंटर में मार गिराने पर दिया जा रहा है।
18 जून को जौनपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में अजय साहनी ने कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त बदमाशों पर शिकंजा कसने का लगातार प्रयास किया। यही नहीं गार्ड की हत्या करने वाले दो बदमाशों को 15 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं मेरठ में एसएसपी रहने के दौरान साहनी ने दिल्ली के कुख्यात बदमाश और दो लाख के इनामी शिव शक्ति नायडू का एनकाउंटर किया था। दिल्ली के कई वारदातों में शामिल नायडू मेरठ में भी वांछित था। यही नहीं मेरठ में कई बड़े बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा था। इसी बाहदुरी को देखते हुए गृहमंत्रालय ने उनका नाम गैलेंट्री अवार्ड के लिए चुना है। इससे पहले अजय साहनी को मुख्यमंत्री द्वारा शौर्य पुरस्कार व पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा गोल्ड, सिल्वर व प्लेटिनम मेडल दिया जा चुका है। यही नहीं फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में शामिल यूपी के 6 आईपीएस में अजय साहनी का भी नाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *