यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
एसजीपीजीआई लखनऊ में यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कल्याण सिंह चार जुलाई से भर्ती थे। वह 21 जुलाई से वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार 89 वर्षीय कल्याण सिंह का निधन सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हुआ है। कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत शनिवार दोपहर में ज्यादा नाजुक हो गई। जानकारी मिलने के बाद गोरखपुर का दौरा रद्द कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने पीजीआई गए थे। डॉक्टरों ने बताया था कि कल्याण सिंह के गुर्दे, दिल, लिवर समेत दूसरे अंगों की कार्य क्षमता प्रभावित हुई है। शनिवार को आईसीयू में जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को देखा था। परिजनों और डॉक्टरों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की थी। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। गुर्दे की कार्य क्षमता कम होने पर डायलिसिस की जा रही है। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घण्टे निगरानी में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *