कन्या भ्रूण हत्या पर काफी हद तक काबू पाया गया : मेनका

एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा राजधानी राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से कन्या भ्रूण हत्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
गांधी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को आयोजित एक समारोह में कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के लागू होने के बाद से बेटियों के प्रति सामाजिक मानसिकता में बदलाव देखा जा रहा है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्यवन से कन्या भ्रूण हत्या पर रोकने लगाने में बहुत हद तक सफलता मिली है। हालांकि यह अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। लोगों मे बेटियों के प्रति नजरिये में परिवर्तन आया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के लागू होने से पहले लिंग निर्धारण तकनीक का प्रचलन आम था और कन्या भ्रूण होने पर गर्भपात करा दिया जाता था। योजना के प्रभाव से इस स्थिति में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि अब कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं नहीं हो रही हैं लेकिन इन पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। गांधी ने कहा कि सरकार ने बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए कई कदम उठायें हैं जिनका असर साफ देखा जा सकता है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की उत्कृष्ट सफलता उत्कृष्ट सफलता पर सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के हाथों इस सम्मान को रायगढ़ जिले के पूर्व कलेक्टर शम्मी आबिदी और वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है। रायगढ़ जिले का लिंगानुपात 918 से बढ़कर 959 पर पहुंच गया है जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान में सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले को सम्मानित किया गया, जिसमें रायगढ़ जिला पहले स्थान पर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *