प्रकाश के प्रकीर्णन सिद्धांत पर डॉ. रमन को मिला था नोबल पुरस्कार : केवी प्राचार्य वर्मा

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। केवि 39 जीटीसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ‘रमन प्रभाव’ के बारे में जानकारी दी गई।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सीबीपी वर्मा ने डॉ. रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य वर्मा ने बताया कि डॉ रमन को ‘रमन इफेक्ट’ के लिए 1930 में भौतिक विज्ञान का नोबल पुरस्कार दिया गया था। प्रकाश की किरण और उसकी तरंगर्ध्य की जो सिद्धांत डॉ. रमन ने दिया वह आज भी प्रासंगिक है। उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने जब किसी पारदर्शी वस्तु से प्रकाश की किरण गुजरती है, तो उसकी वेवलेंथ में बदलाव दिखता है। यह सिद्धांत डॉ चंद्रशेखर वेंकट रमन ने ही दिया। जो आगे चलकर रमन प्रभाव कहलाया। शिक्षक एके साह और सरोज पांडे ने मॉडल के माध्यम से रमन इफेक्ट के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने भी विज्ञान से संबंधित मॉडल की प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षिका मनीषी सिंह, एके खरवार, सुलेखा श्रीवास्तव, विनीत कुमार गुप्ता, एचएन त्रिपाठी, आदि ने भी दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षक मनिंद्र सिंह, केएन तिवारी, भरत शुक्ला, पंकज शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *