कुमाऊं में कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में निकाली न्याय यात्रा

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत के सुझावों पर अमल करते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय न्याय यात्रा निकाली। यात्रा बन्नाखेड़ा के बैंतखेड़ी से शुरू हुई। विधानसभा के करीब 100 गांव से होते हुए यात्रा का महुआखेड़ागंज में समापन हुआ।
मंगलवार को कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने किया। यह यात्रा विभिन्न गांव से होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंची। पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कर्यकर्ताओं के साथ न्याय यात्रा निकाली जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के साथ-साथ भ्रष्टाचार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। जीरो टॉलरेंस होने का दावा करने वाली यह भाजपा सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार है। इस सरकार में बिना रिश्वत दिये कोई काम नहीं होता। इन्हीं सब चीजों से न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस विधानसभा स्तर पर न्याय यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *