उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीति के दांव-पेंच सिखाएंगे मास्टर ट्रेनर

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत

2022 के विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस अब कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मास्टर ट्रेनर भेजकर विधानसभावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। नींव मजबूत रहेगी तो इमारत भी बुलंद बनेगी। कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर पार्टी को मजबूत बनाएं।
कांग्रेस ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की चुनाव प्रबंधन में भागीदारी के लिए ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ नाम से विशेष अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भविष्य में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि सरकार बनने के बाद बूथ स्तर पर होने वाले विकास कार्यों की निगरानी का जिम्मा भी बूथ स्तर के कार्यकर्ता संभालेंगे।

पीसीसी द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए बीती 9 और 10 अक्तूबर को हरिद्वार में मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जा चुके हैं। जो कि आज (बुधवार) से विभिन्न विधानसभाओं में ट्रेनिंग देंगे। इधर, मंगलवार को अभियान को लेकर प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पॉलीशीट स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता भी की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पांच संसदीय क्षेत्र के लिए पांच संयोजक नियुक्त किए गए हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जोत सिंह बिष्ट, पौड़ी क्षेत्र में मनीष खण्डूड़ी, हरिद्वार क्षेत्र में काजी निजामुद्दीन, अल्मोड़ा क्षेत्र में ललित फस्र्वाण, नैनीताल संसदीय क्षेत्र में हरीश कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि हल्द्वानी विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग 28 अक्तूबर को होगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर कांग्रेस के विचार, इतिहास और देश के विकास में भूमिका के बारे में चर्चा करें। ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं है बल्कि देश की आजादी, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष सोच और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को बचाने का अभियान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *