आपदा पीड़ितों को मकान बनाने में मदद करेगा केन्द्र: बलूनी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत
उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को क्षतिग्रस्त मकान के पुनर्निमार्ण के लिए केंद्र सरकार से मदद मिलेगी। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी व ग्राणीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से बात करने के बाद राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार से आपदा से कुमाऊं में हुए नुकसान की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने
मंगलवार को गौलापार सर्किट हाउस में राज्य सभा ने कुमाऊं कमिश्नर से नुकसान की जानकारी हासिल की। आयुक्त ने बताया कि आपदा से जनहानि के साथ बड़े पैमाने पर भवनों का नुकसान हुआ है।

मंडल में 250-300 मकान ध्वस्त हुए हैं। इस पर सांसद बलूनी ने तुरंत केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी व गिरिराज सिंह से दूरभाष पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दोनों मंत्रियों से क्षेत्र में हुए भवनों के नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र स्तर से मदद दिए जाने को कहा। जिस पर दोनों मंत्रियों ने भवनों के नुकसान की रिपोर्ट दो दिन के भीतर केन्द्र को भेजने को कहा। मंडलायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि मंडलभर में हुए घरों के नुकसान की रिपोर्ट दो दिन के भीतर शासन के माध्यम से केन्द्र को भेज दी जाएगी। सांसद बलूनी ने कहा कि आपदा से कुमाऊं व गढ़वाल में भारी नुकसान हुआ है। केन्द्र के स्तर से राज्य को हर संभव मदद दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *