रायबरेली व अमेठी से साफ करना होगा कांग्रेसी कुनबा: केशव

उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर बरेली मुरादाबाद मेरठ राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

रायबरेली। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सई नदी पर बनने वाले वाले कोरचंदामऊ पुल का शिलान्यास किया। यहां जनसभा में उन्होंने दावा किया कि, भाजपा लोकसभा चुनाव में 73 से ज्यादा सीट जीतेंगे। ऐसा हमें पूरा विश्वास है, क्योंकि हम पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बार रायबरेली और अमेठी का नेतृत्व करने वाले उस कांग्रेस के कुनबे को भी उखाड़ फेंकने का काम करना है। केशव मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो लोग विकास के नाम पर गरीबों को धोखा देने का काम करते हैं, विकास के नाम पर केवल भ्रष्ट्राचार करने का काम करते हैं। चाहे पिछड़े वर्ग के हो, दलित वर्ग के हो या सामान्य वर्ग के लोग हों, ये लोग सबको आपस में लड़ा करके केवल राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस का कुनबा भारत के संकटकाल में भी पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना का मनोबल तोड़ता रहता है। मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार ने बारी-बारी से प्रदेश को कंगाल किया। सड़क और अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाएं भी लोगों को नहीं दी। उन्होंने कहा कि रायबरेली को वीआईपी क्षेत्र कहा जाता है, लेकिन यहां कोई भी विकास का काम सोनिया गांधी ने नहीं कराया। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि दिनेश सिंह के प्रयास के चलते पुल निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *