तीन राज्यों में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

दिल्ली दिल्ली लाइव देश मुख्य समाचार राजधानी राज्य

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए सीएम का चयन भाजपा के लिए कांटों भरा सफर है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह तो राजस्थान में वसुंधरा राजे प्रबल दावेदार है। वहीं छत्तीसगढ में रमन सिंह ने खामोशी की चादर ओढ़ रखी है। जबकि भाजपा हाईकमान 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए नए चेहरे पर दांव लगाना चाहती है। ऐसे में बीच का रास्ता निकालते हुए भाजपा ने तीनों राज्यों में तीन-तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्त कर दी। पर्यवेक्षक सभी विधायकों से बात कर अपना फैसला भाजपा हाईकमान को देंगे। इसके बाद भाजपा हाईकमान आज सीएम के नाम का ऐलान करेंगे।
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े के नाम राजस्थान के लिए तय किया गया है। एमपी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को भाजपा ने पर्यवेक्षक बनाया है। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *