वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नौसेना प्रमुख

देश राज्य राज्य समाचार

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी देश के अगले नौसेना अध्यक्ष होंगे। मौजूदा समय में दिनेश त्रिपाणी नौसेना के उपाध्यक्ष हैं और उन्होंने कई अहम असाइनमेंट पिछले 40 साल के लंबे करियर में पूरे किए हैं। दिनेश त्रिपाठी नौसेना के अध्यक्ष का पदभार 30 अप्रैल को ग्रहण करेंगे। इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था।
मौजूदा नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की जगह दिनेश त्रिपाठी कार्यभार संभालेंगे। आर हरि कुमार का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। दिनेश त्रिपाठी जुलाई 1985 को नौसेना में कमीशन हुए थे। दिनेश त्रिपाठी कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल को कमांड किया है। इसके अलावा कई अहम प्रोजेक्ट पर भी उन्होंने कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *