केवि में महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सम्मानित

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
केवि में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व समाज सेविका डॉ. शिप्राधर श्रीवास्तव ने कहा कि परिवार से देश तक के निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका है। प्राचार्य डॉ. चन्द्र भूषण प्रकाश वर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं, जो बढ़ते कदम का उदाहरण है। उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने मानव जीवन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. श्रीवास्तव और शिक्षिका अशोका श्रीवास्तव को सम्मनित किया। इस मौके पर एचएन त्रिपाठी, विभा कुमारी, अशोका श्रीवास्तव, पूजा पांडेय, पूजा विश्वकर्मा, सरोज पांडेय आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *