विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की गुरुवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव व जनपद प्रभारी राजन दुबे व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव वाराणसी के प्रभारी कमलेश ओझा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने की।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजन दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है। जनता कांग्रेस की तरफ अशाभरी निगाह से देख रही है। संगठन को दुरस्त करने के लिए लगातार जनपद प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर है। श्री दुबे ने कहा कि बीजेपी सरकार से जनता ऊब चुकी है। प्रियंका जी जनता के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। जनता का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगो को लेकर चलने का काम करती है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। बीजेपी सरकार में महागई से लोग परेशान है। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह ही पार्टी को आगे ले जाएगा। कार्यकर्ता पूरी दमखम से संगठन को मजबूत बनाए और आम जनता के हक हकुक की लड़ाई लडे। इस मौके पर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, रमेश देव पाण्डेय, अरविंद सिंह, विमला देवी, जितेंद्र पासवान, नागेश पाठक, शत्रुंजय मिश्रा, रुकसार नाज, उषा चौबे, निर्भया आकृति, जयशंकर पासवान, विनय कांत चतुर्वेदी, सूरज यादव, दयाशंकर देव पाण्डेय, कौशलेश पाठक, अमरेश देब पाण्डेय, निगम मिश्रा, रामविलास पनिका, संतोष नेताम, लल्लू राम पाण्डेय, पंकज मिश्रा, मृदुल मिश्रा, शैलेन्द्र चौबे, मनोनीत रवि, रामकेश पनिका, शेखर शरण सिंह, वेद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *