हल्द्वानी हिंसा पर गृह विभाग की सतर्क नजर

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में उपद्रव मचाने वाले आरोपियों की शिनाख्त के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए अर्द्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां उपलब्ध करा दी गई हैं।
आठ फरवरी के बवाल के बाद वनभूलपुरा में फिलहाल स्थितियां शांत बनी हुई हैं। क्षेत्र में अभी कर्फ्यू के चलते काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। अब प्रशासन का मुख्य फोकस आरोपियों की धरपकड़ पर है। इसके बाद दी यहां प्रतिबंध सामान्य होने की उम्मीद है। इससे पहले शासन केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी में अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। सचिव गृह शैलेश बगोली के मुताबिक अब स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में है, स्थितियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस की सहयोग के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल भी उपलब्ध हो गया है। साथ ही इंटेलीजेंस को भी हाई अलर्ट मोड में रखा गया है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्यवाई की जाएगी, जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन दंगाईयों से सख्ती से पेश आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *