ईडी को हथियार बना रही है भाजपा : राहुल गांधी

दिल्ली दिल्ली लाइव देश मुख्य समाचार राज्य

कन्नूर (केरल)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह देश में अशांति पैदा कर लाखों लोगों को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी को हथियार बना रही है।
कन्नूर में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा देश की विविधता को बदलने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस वैचारिक भिन्नता को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के आधुनिक इतिहास में संभवत: पहला ऐसा चुनाव होगा जो कि भारत के संविधान और हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भारत में जो करने का प्रयास कर रही है, उसकी कोशिश किसी राजनीतिक दल ने नहीं की। संविधान आधुनिक भारत की बुनियाद है। यह हमारे लोगों को समान अधिकार और समान अवसर देता है। हमारा संविधान देश में विभिन्न संस्थानों द्वारा संरक्षित है। राहुल गांधी ने कहा कि नौकरशाही, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग, पुलिस, सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियां संविधान और भारतीय नागरिकों के अधिकारों की संरक्षक मानी जाती हैं। इन संस्थानों पर कब्जा कर, ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर, भाजपा हमारे देश की मूल प्रकृति को बदलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम बहु भाषाओं, परंपराओं, अलग-अलग इतिहास और हमारे सभी लोगों के विचारों को स्वीकार करते हैं, लेकिन भाजपा भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र, एक भाषा थोपना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की विविधता को बदलने का प्रयास कर रही है और अपना वक्त बर्बाद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *