बिहार में राज्यकर्मियों को होली की सौगात

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना।  राजेन्द्र तिवारी

बिहार सर्कट ने सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों को महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का होली गिफ्ट दिया है। बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 49 बड़े फैसले किए गए। बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बिहार कैबिनेट ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है। एक जनवरी 2019 से प्रभावी इस फैसले का लाभ तीन लाख सरकारी कर्मचारियों और लगभग इतने ही पेंशन भोगियों को मिलेगा। सरकार ने यह घोषणा लोकसभा चुनाव व होली के ठीक पहले की है। इस फैसले के बाद अब बिहार महंगाई भत्ता नौ प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में धुनिया और दर्जी के आर्टिजन विकास समिति को आर्टिजन सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में निबंधन को मंजूरी दी गई। साथ ही लोकायुक्त कार्यालय में उप महानिदेशक के पद को खत्म करने और पुलिस उप महानिरीक्षक के पद को स्वीकृति दी गई। कैबिनेट की बैठक में बिहार सिविल सेवा नियमावली 2019 तथा बिहार अल्पसंख्यक कल्याण सेवा नियमावली के गठन को भी मंजूरी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *