नेपाल सीमा पर बोलेरो पलटी, 17 घायल

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। नेपाल सीमा पर बनबसा में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य 16 मजदूरों को टनकपुर अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यूपी से मजदूरों को लेकर आ रही बोलेरो बनबसा केला फैक्ट्री गोदाम के पास मोड़ काटने के दौरान अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास पत्थर के पहियों पर चढ़ने से हादसा हुआ। हादसे में सभी कुशीनगर, यूपी निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव, 45 वर्षीय झबरु, 41 वर्षीय राजेश मल, 45 वर्षीय दिनेश सिंह, 45 वर्षीय श्याम देव, 29 वर्षीय रितेश यादव, 35 वर्षीय रमेश प्रसाद, 25 वर्षीय अवधेश यादव, 26 वर्षीय विकास गौर, 28 वर्षीय नागेंद्र कुशवाहा, 35 वर्षीय राकेश यादव, 36 वर्षीय रविंद्र हरी किशोर, 39 वर्षीय राम कृपाल, 30 वर्षीय जग्गा सिंह, 28 वर्षीय बब्लूदीन अंसारी, 56 वर्षीय राजेश भगत, 35 वर्षीय पप्पू यादव घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। डॉ़ आफताब अंसारी और डॉ़ मो़ उमर ने बताया कि अन्य सभी घायल खतरे से बाहर हैं। एक को रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *