कार्यकर्ताओं की इच्छा, गांधीनगर से लड़ें अमित शाह

देश राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली।

अमित शाह राज्य में गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ें। गुजरात भाजपा के कार्यकर्ता यही चाहते हैं। गांधीनगर में मतदान 23 अप्रैल को होगा। हालांकि अभी इस सीट से प भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी संसद हैं।

भाजपा ने इस सीट से उम्मीदवार के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय जानने के लिए शनिवार को पर्यवेक्षकों को गांधीनगर भेजा था। वेजलपुर से भाजपा विधायक किशोर चौहान ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। मैंने पर्यवेक्षकों के सामने यह मांग की थी और सभी ने इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शाह पहले सरखेज सीट से विधायक थे जो गांधीनगर लोकसभा सीट का एक हिस्सा है। वह बोले, वह (शाह) यहां हर किसी को जानते हैं और वह हमारा प्रतिनिधित्व करने के लिए उचित उम्मीदवार हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, नारणपुरा, साणंद और साबरमती से विधायकों ने भी गांधीनगर सीट से शाह का नाम प्रस्तावित किया है। पार्टी पर्यवेक्षक निमाबेन आचार्य ने कहा कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता या नेता ने गांधीनगर सीट के लिए दावा पेश नहीं किया है और सभी ने एक स्वर में मांग की है कि उनके राष्ट्रीय नेता इस सीट से चुनाव लड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *