तो राहुल के मुरीद हो रहे भाजपा के एक मंत्री

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राहुल को समझदार और उनके बयान को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल ने संयम और समय सबसे बड़ा हथियार संबंधी बयान दिया है वह उनके मन को छू गया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश का 18 साल में विकास नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल अब समझदार हो गए हैं और सोच समझ कर ही बयान दे रहे हैं। इस तरह भाजपा के कैबिनेट मंत्री की ओर से दिए गए बयान को राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस में रहते समय प्रधानमंत्री का यह बयान कि छोटे लोगों के लिए बड़ा काम करना है उनको मन को छू गया था। अब भाजपा में रहते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संयम और समय वाला बयान भी उनके मन को भा गया है। डॉक्टर रावत ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से वह कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ मंत्री का पद ही मिला है। शायद यह उनका दर्द रहा होगा, जिसे वह कार्यक्रम में कह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *