देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटना बंद हो: राहुल गांधी

दिल्ली दिल्ली लाइव राष्ट्रीय

नई दिल्ली। टीएलआई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गोर्वधन पूजा के मौके पर भी उन्होंने इशारों इशारों में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को घर्म व जाति के नाम पर बांटना बंद होना चाहिए।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी। आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि धर्म, मजहब, जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गोर्वधन पूजा पर सभी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे…’। सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *