शादी से पहले दुल्हन का अपहरण

एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा राजधानी राज्य समाचार

नई दिल्ली। पंजाब के मुक्तसर में हथियारबंद बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर के बाहर एक दुल्हन का अपहरण कर लिया। घटना के समय दुल्हन सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। यह पूरी घटना पार्लर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मुक्तसर के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा, अपहरणकर्ताओं ने हालांकि बाद में लड़की को फिरोजपुर बस स्टैंड के पास छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है। वीडियो में दिख रही कार और नजर आए बदमाशों के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की फाजिल्का जिले के इस्लामाबाद स्थित पालीवाला गांव की रहने वाली है। शुक्रवार को उसकी बारात आनी थी। शुक्रवार सुबह छह बजे मुक्तसर के गांधी चौक में स्थित पार्लर में गांव चक पाली वाला मोहल्ला की लड़की शादी के लिए तैयार होने आई थी। सवा छह बजे के करीब कार सवार छह हथियारबंद युवक यहां पहुंचे तथा पार्लर के अंदर से तैयार होती लड़की का अपहरण कर लिया।
लड़की परिजनों ने इस मामले में जलालाबाद निवासी दो व्यक्तियों तलविंदर सिंह और हदवोंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही कार और संदिग्धों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस लड़की की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसकी सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *