पंजाब की शंभू सीमा पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे

दिल्ली दिल्ली लाइव देश राजधानी राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। किसान आंदोलन दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने शुक्रवार को भी शंभू सीमा पार कर हरियाणा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान उनकी हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करते दिखे। वहीं तबीयत खराब होने से एक किसान की मौत हो गई है। वहीं एक एसआई की मौत होने की भी सूचना है।
फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों के दिल्ली चलो मार्च के चौथे दिन भी प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक हटाने की कोशिश की। हरियाणा पुलिस की ओर से मिल रही चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुके। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हरियाणा के साथ लगती राज्य की सीमा पर दो बिंदुओं शंभू और खनौरी पर किसान बड़ी संख्या में टिके हुए हैं। प्रदर्शन के पहले दो दिन भी किसानों और हरियाणा पुलिस के जवानों के बीच झड़पें हुई थीं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र सरकार पर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया था। पंजाब के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर उन्हें रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *