श्रीलंकाई नौसेना ने पांच मछुआरों को गिरफ्तार किया

अंतरराष्ट्रीय

नई दिल्ली।

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पांचों पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप है। यह जानकारी मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। रामेश्वरम मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक युवराज ने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के मछुआरे जिस समय कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रहे थे । उसी समय श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी नौकाओं के साथ थैलमन्नार ले जाया गया। श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के दो अलग-अलग मामले में राज्य के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *