राहुल गांधी हुए बीमार, रांची रैली में नहीं होंगे शामिल

झारखंड दिल्ली दिल्ली लाइव देश राजधानी राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। रांची में इंडी गठबंधन की रैली से पहले राहुल गांधी बीमार हो गए हैं। ऐसे में रैली में राहुल के शामिल होने पर संशय हो गया है। डॉक्टरों ने राहुल को नई दिल्ली से बाहर जाने से मना कर दिया है।
राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसी के तहत रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली थी। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह अब इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए तैयार थे। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *