विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ जाएंगी प्रियंका गांधी

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर देश मुख्य समाचार राज्य लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। सीमा तिवारी

प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा यात्रा करने जा रही है। इस दौरान मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी तक 100 किमी की दूरी गंगा नदी में मोटरबोट से तय करेगी। वही प्रियंका गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के मुताबिक- प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी मोटरबोट से जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका के इस दौरे के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। राजबब्बर ने बताया कि प्रियंका का 18 मार्च को प्रयागराज पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह मोटरबोट से वाराणसी के सफर पर निकलेगी। 20 मार्च को वह वाराणसी पहुंचेगी। प्रियंका 18 और 19 मार्च को बीच रास्ते में किसी जगह पर रुक सकती हैं। इससे पहले प्रयागराज में प्रियंका कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी। बमरौली एयरपोर्ट से वह सीधे स्वराज भवन जाएंगी और वहां चुनावी रणनीति पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *